चेहरा अब पहले जैसा नहीं रहा क़ुदरत का !! रंग कुछ अलग अलग सा है इसकी फिदरत का !! नक़ाब तो पहले से ही था यु तो हर किसी के चेहरे पे यहाँ !! मगर अब लिबास भी यहाँ बदला बदला सा है हर किसी का !! कोई तड़प रहा है आशियाने पर अपने पहुंचने के लिए यहाँ !! तो कोई लड़ रहा है आशियाने से बाहर निकलने के लिए यहाँ !! ज़हर यह कैसा इन हवाओं घुला सा है यहाँ !! के अब तो खुली सांस लेना हो गया है एक खवाब सा यहाँ !!
Posts
Showing posts from May, 2020
- Get link
- X
- Other Apps
निकल पड़ा वह यु बेपरवाह सा थोड़ा निराश सा तो थोड़ा नाउम्मीद सा !! ज़िम्मेदारी का बोझ उसके कन्धों को झुकाये जा रहा था !! और अपनों का भूखा पेट उसे रुलाये जा रहा था !! कोरोना जैसी दानव ने रोजगार उसका छीन लिया था शायद !! सुना था के वह अपने कल की ज़िन्दगी के लिए अपना एक घर बना रहा था !! दीवारें अधूरी ही रह गयी थी ,शायद उमीदें भी कहाँ उसे अब पूरी रह गयी थी !! कर के वह फैसला अपनों को लेकर निकल गया अपने गाँव की और !! पर होनी को तो मंजूर था शायद कुछ और !! छाले पाओं के उसके, सफर के उसके की कहानी व्यान कर रहे हैं !! कोई भूखा ,कोई टूटा है हर कोई यहाँ इस सफर में !! क्या मंज़िल मिलेगी या फिर कोई भयानक हादसा होगा अब इस सफर में !! घर पर रहें !! सुरक्षित रहें !!
- Get link
- X
- Other Apps
इस संसार में कहीं नहीं जिसका मोल , इतनी होती है माँ अनमोल !! गोद में जिसकी जन्नत है और अमृत के समान हैं जिसके बोल !! प्यार के जिसको कोई नहीं सकता तोल ,इतनी होती है माँ अनमोल !! शब्द भी जो आज लाऊँ तो कहा से लाऊँ माँ के प्यार को ब्यान करने के लिए !! अपनी उम्र गुजार दी माँ ने अक्सर बच्चों को खुश करने के लिए !! इस संसार में कहीं नहीं जिसका मोल , इतनी होती है माँ अनमोल !! गोद में जिसकी जन्नत है और अमृत के समान हैं जिसके बोल !! उसकी हर इच्छा बच्चों की इच्छा के बाद आती है !! बच्चों की ख़ुशी के लिए अक्सर माँ हर दुःख हंस कर सेह जाती है !! बचपन को अपने जो आज याद करता हूँ !! डांट खा कर में माँ से ,उनके पल्लू में ही जाकर छिप जाता था !! लिपट जाता था अक्सर माँ से जब भी में डर जाता था !! इस संसार में कहीं नहीं जिसका मोल , इतनी होती है माँ अनमोल !! गोद में जिसकी जन्नत है और अमृत के समान हैं जिसके बोल !! सुख दुःख अपने...
- Get link
- X
- Other Apps
यु तो अक्सर भूल जाने की आदत हिअ मेरी !! पर आँखों से ओझल नहीं होती कभी यह सूरत तेरी !! वह पलकें झुकाकर मुसकुरा कर जो तूने देख था मुझको पहली बार !! जाने क्यों अक्सर याद आता है मुझको वह पल बार बार !! एहसास वह बहुत ख़ास बन गया है अब मेरे लिए !! के सांसें और धड़कन सब चलती हैं अब बस तेरे लिए !! क्यों हर पल तुझे ही देखने की गुजारिश करता रहता है यह दिल !! और जब आती है तू सामने तो सेहम जाता है यह दिल !! तूँ ही बता दे यह हाल ऐसा क्यों है मेरा !! क्या तेरा दिल भी हाल पूछने को करता है मेरा !! यु तो अक्सर भूल जाने की आदत हिअ मेरी !! पर आँखों से ओझल नहीं होती कभी यह सूरत तेरी !!